फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल के सीमावर्ती गांवों में एबीवीपी ने चलाया अनुभूति अभियान

Sat, 17 May 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तुलसीपुर इकाई ने शनिवार को सामाजिक अनुभूति अभियान चलाया। पदाधिकारियों ने थारु बहुल गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

थारु जनजाति बहुल ग्राम सोनगढ़ा, मुतेहरा, अकलघरवा, मोहकमपुर आदि में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थारु जनजाति की पारंपरिक संस्कृति को करीब से जाना। उन्होंने समाज के पहनावे, भोजन, जीवनशैली, शिक्षा और कृषि गतिविधियों की जानकारी ली। एबीवीपी कार्यकर्ता प्रमिला, रामराज, शिवलाल, दशरथ, फूलमती और विश्राम ने ग्रामीणों से बातचीत की। उनसे संवाद कर समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
एबीवीपी अध्यक्ष विवेक गोयल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विभिन्न समाजों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह प्रयास जनजातीय समाज के प्रति सामाजिक जुड़ाव और समावेश की दिशा में एक पहल है। सहमंत्री यशराज, इकाई मंत्री अभय, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश, शिवकुमारी, दीपांजलि, रागिनी, निशा, सुमन, मंजू और अर्चना अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें