फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 26 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ के 40 स्कूलों के औचक निरीक्षण में 26 स्टाफ बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। एक दिन गैरहाजिर रहने वाले स्टाफ का वेतन एवं मानदेय काटा गया है। एक से अधिक दिन गैरहाजिर रहने वाले स्टाफ का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों केे बीईओ से 30 अगस्त को सकूलों का औचक निरीक्षण कराया गया। गेड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौना के शिक्षामित्र राम सिंह व शोभा यादव, डोडाडीह के शिक्षक हामिद अली, बड़हरी पांडेय के शिक्षक सुनील कुमार, टेढ़वा तप्पाबांक के शिक्षक भुवन मोहन द्विवेदी, शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ललिया के अनुदेशक राकेश त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय भरहापारा की शिक्षामित्र मंजू यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगता के हेडमास्टर महफूज आलम 29 अगस्त से गैरहाजिर मिले।
वहीं प्राथमिक विद्यालय भगता के शिक्षक सरोज वर्मा, शिक्षामित्र अंशुमान शुक्ला, जय प्रकाश व मिथिलेश कुमारी, गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नचौरी के शिक्षामित्र भूलन प्रसाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय नचौरी के अनुदेशक पवन कुमार पांडेय, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रमईडीह प्रथम की शिक्षिका मीरा गुप्ता, नीलम वर्मा व शिक्षामित्र गरिमा श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय रमईडीह द्वितीय की शिक्षामित्र विनोद कुमार, मारुति मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बालापुर की शिक्षिका श्रुति नागर 24 जुलाई से व सविता गुप्ता 26 जून से लगातार, प्राथमिक विद्यालय रेहरा खपरीपुर के शिक्षक रंजीत कुमार 30 अगस्त से, शिक्षामित्र एजाज अहमद ग्रीष्म अवकाश के बाद से लगातार गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिनुहनी की शिक्षामित्र शमीम अहमद व कनीज फातिमा तथा प्राथमिक विद्यालय होमपुर के शिक्षक तरुण कुमार पांडेय 16 अगस्त से बिना किसी सूचना के नदारद पाए गए। एक दिन गैरहाजिर हेडमास्टरों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय काटा गया है तथा एक से अधिक दिन गैरहाजिर हेडमास्टरों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।
सभी सात दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीईओ के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्रों की नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति व अन्य खामियां भी पाई गई है जिन्हें तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें