फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उड़ा अबीर-गुलाल, फगुआ गीतों पर मचा धमाल

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा नवीन में होली खेलते बच्चे।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रंगों के त्योहार होली का उल्लास चारो ओर छाया हुआ है। बुधवार को स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी होने के बाद बच्चों ने एक दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर दो दिन पहले ही होली मनाई। सड़क से गुजरने वाला हर छात्र लाल-पीले रंग से सराबोर दिखा। उधर, बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अबीर गुलाल उड़ाकर फगुआ गीतों के बीच 14 मार्च को जिले भर में होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

होली को लेकर पीपल चौराहा, वीर विनय चौराहा व चौक बाजार के साथ भगवतीगंज बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। कपड़े की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। परिवार के साथ बच्चों ने अपने मनपसंद कपड़ों की खरीदारी की। पिचकारी व रंग-गुलाल की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों ने योगी, मोदी व अमित शाह के मुखौटों वाली पिचकारी की खरीदारी की। सामानों की बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विकास भवन में लगा गुलाल का स्टॉल
विकास भवन परिसर में बुधवार को स्वयं सहायता समूह की तरफ से स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल बेचा गया। सदर विधायक पल्टूराम ने स्टॉल का शुभारंभ करते हुए गुलाल खरीदा। डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की तरफ से हर्बल गुलाल बनाया गया है। जिला प्रबंधक अखिलेश मौर्य ने बताया कि समूह की तरफ से तैयार किया गया गुलाल किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
विज्ञापन

रात 11.26 बजे से 12.30 बजे तक है मुहूर्त
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11.26 बजे से 12.30 बजे तक है। इस साल जिले में 1954 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। इससे पूर्व रोली, अक्षत व चंदन से होलिका स्थल पर पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान की आराधना करते हुए होलिका के पांच, सात व इक्कीस फेरे लगाकर होलिका में आग लगाएं तो घर में पूरे वर्ष सुख-समृद्धि का वास होगा।
- सोनू गिरि, मुख्य पुजारी झारखंडी मंदिर


इलाज के लिए 24 घंटे संचालित रहेगी इमरजेंसी सेवा
होली की छुट्टी होने के बावजूद आपात स्थिति में पीड़ित का इलाज करने के लिए जिला अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित रहेगी। नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अस्पतालों में चिकित्सक और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पतालों की निगरानी के लिए सभी एसीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर


पुलिस सहायता - 112
अग्निशमन विभाग - 101
एंबुलेंस सेवा - 102 व 108
महिला सहायता - 1090
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें