रेहरा बाजार में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
रेहरा बाजार। मनकापुर-रेहराबाजार मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
मसकनवा निवासी कदरी प्रसाद ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार सुमित्रा देवी (25) को इलाज के लिए मनकापुर ले गए थे। वहां से लौटते समय वह उन्हें उनके घर ग्राम गैड़हवा ऐलरा थाना रेहराबाजार छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान इटवा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे बैठी सुमित्रा देवी डंपर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।