फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ा

Mon, 04 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के बुद्धनगर बाजार में किराना दुकान में घुसकर नकदी चोरी करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 1500 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने पूर्व में मोबाइल चोरी की घटना भी कबूल की है।
विज्ञापन

हांसडीह निवासी सीताराम की बुद्धनगर बाजार में किराना दुकान है। रविवार की सुबह दुकान खोलकर घर के अंदर सामान लेने गए थे। इसी दौरान एक युवक मौका पाकर दुकान में घुस गया और गल्ले से रुपये निकालने लगा। पास ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले भानु तिवारी ने युवक को संदिग्ध हालत में देख शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज वर्मा निवासी फरेंदा, थाना इटियाथोक जनपद गोंडा बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने ही बीते 24 अप्रैल को पंडित पुरवा बाजार (इटियाथोक) में आनंद कुमार पांडेय की दुकान से एक एंड्रॉयड मोबाइल चोरी किया था। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के आपराधिक गतिविधियों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें