फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चोर समझकर युवक को पीटा, 16 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- देहात कोतवाली के मुख्य आरक्षी ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में चोरी की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग निर्दोषों को पकड़कर बुरी तरह पिटाई कर हैं। ऐसा मामला देहात क्षेत्र के रंजीतपुर गांव से सामने आया है। गांव के लोगों ने चोर समझकर एक युवक को बेरहमी से मारा पीटा। उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया।
देहात क्षेत्र के ग्राम रंजीतपुर के पास 13 सितंबर रात करीब 8:30 बजे एक युवक घूम रहा था। गांव के लोगों ने उसे चोर समझ कर बुरी तरह मारा पीटा। उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि जानकारी होने पर तत्काल मुख्य आरक्षी रमेश चौरसिया को पुलिस टीम के साथ रंजीतपुर गांव भेजा गया। पुलिस के पहुंचते ही पिटाई करने वाले आरोपी भाग गए। मुख्य आरक्षी की तहरीर पर गांव के 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की गई है। मानसिक दिव्यांग व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस को दें सूचना
चोरी की अफवाह में किसी अंजान व्यक्ति को मारपीट कर नुकसान न पहुंचाएं। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दें। खुद से मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-विशाल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें