फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपाटन (बलरामपुर)। सिरिया पहाड़ी नाले में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पीएसी के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर सिरिया पहाड़ी नाले से शव निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदमहरा चौकी प्रभारी दूधनाथ चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया कि ललिया थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा निवासी रोहित तिवारी (18) पुत्र दीनबंधु तिवारी अपने मामा के घर बिनोहनी गांव में 31 अगस्त को गया था। वहां से अपने दोस्त के घर घूमने रतनपुर गया। 31 अगस्त की शाम को रोहित कुछ लड़कों के साथ सिरिया पहाड़ी नाले के पास घूमने गया और वहीं लड़कों के साथ नहाने लगा। गहरे पानी में चले जाने से रोहित डूब गया। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर लड़कों ने गांव के लोगों को सूचना दी।
ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन रोहित का कोई पता नहीं चला। चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना जरवा कोतवाली के साथ ही बघेलखंड चौकी पर भी दी। तुलसीपुर सीओ शिवप्रसाद, तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद, जरवा के प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक, बघेलखंड चौकी प्रभारी संतोष सिंह आदि ने पहुंचकर पहाड़ी नाले में शव तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मगर रात हो जाने के चलते शव नहीं मिला। मंगलवार सुबह सात बजे पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। पीएसी के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर रोहित के शव को सिरिया पहाड़ी नाले से ढूंढ निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें