बलरामपुर के गौरा चौराहा के धोबहा गांव के पास जुटी लोगों की भीड़ ।
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जैतापुर-पचपेड़वा राजमार्ग पर स्थित धोबहा गांव के पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर को में बूढ़ी राप्ती नदी में झगड़ा करते हुए दो युवक गिर गए। एक युवक निकलकर किनारे आ गया और स्कॉर्पियो में बैठकर भाग गया। दूसरा युवक नदी में बह गया है। तलाश हो रही है।
प्रधान मोहम्मद इरफान ने बताया कि पास के ही ईंट-भट्ठे पर बिहार के जिला गया स्थित ग्राम अड़मा निवासी राजा (30) के साथ दूसरा युवक भी मजदूरी करता है। दोनों में किसी बात को लेकर बूढ़ी राप्ती नदी के पास झगड़ा हो गया था। अचानक दोनों नदी में गिर गए। अज्ञात युवक मौके से भाग गया लेकिन राजा गहरे पानी में लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोर राजा को तलाश रहे हैं।