फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 20 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे लोग।-
विज्ञापन
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर परिसर से सटे ऐतिहासिक सरोवर को लेकर खड़े हुए विवाद से लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को नगरवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरोवर की भूमि पर ताजिया दफन की कोशिश को रोके जाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व जानबूझकर तनाव फैलाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सरोवर की जमीन वर्षों से मंदिर परिसर से जुड़ी हुई है। कुछ लोगों द्वारा वहां ताजिया दफन की योजना बनाई जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। सरोवर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पानी गंदा होने के कारण न तो पशु-पक्षी यहां का पानी पीते हैं और न ही आसपास के लोगों को उपयोग में आ पा रहा है। धार्मिक क्रियाएं भी बाधित हो रही हैं। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
लोगों ने मांग की है कि सरोवर की सफाई कराकर उसे संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और वहां पक्की बाउंड्री बनवाई जाए। इस दौरान अशोक कुमार तिवारी, अविनाश मिश्रा, शौर्य मिश्रा, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, संजय मिश्रा, विनोद गिरि, मनीष तिवारी, सुभाष पाठक सहित सभासद, जय मां दुर्गा महोत्सव समिति, आर्यवीर दल व विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें