फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खिड़की में उतरे करंट में चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। ग्राम लौकीखुर्द पिपरी में सोमवार शाम करीब छह बजे दीपावली के दिन घर में बल्ब ठीक करते समय हादसा हो गया। खिड़की में करंट उतरने से राम बरन वर्मा (41) उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जरवा क्षेत्र के लौकीखुर्द पिपरी निवासी संवारी देवी ने बताया कि दीपावली के दिन शाम करीब छह बजे मेरे पति घर के बाहर लगे बल्ब को ठीक कर रहे थे। तभी घर के बाहर खिड़की में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गए। शोर मचाकर पति को करंट से छुड़ाने लगी तो मुझे भी करंट ने झटक दिया। मैं जमीन पर गिर गई। इसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए।
ग्राम प्रधान हैसियत अली व रोजगार सेवक नजरुलहसन की मदद से सीएचसी तुलसीपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेखपाल विजय सोनी ने बताया कि जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बिजली विभाग के एसडीओ तुलसीपुर जयगोविंद ने बताया कि जांच की जा रही है। विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर जल्द मदद मुहैया कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा बेहाल
पत्नी संवारी देवी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि पति की मौत से मेरे पांच बच्चे अनाथ हो गए हैं। बड़ा बेटा सूरजलाल (19), दूसरा बेटा गनेश (15), तीसरा बेटा राजकमल (11), बड़ी बेटी संगीता (13) व छोटी कोमल (09) की है। पति मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें