फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में मिला महिला का शव

विज्ञापन
बलरामपुर के बनकटी गांव में महिला की तलाश करती पुलिस टीम ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया क्षेत्र के बनकटी गांव में संदिग्ध हालत में कमला देवी (41) का शव शनिवार को गन्ने के खेत में मिला। बदबू आने पर लोगों को जानकारी हुई। महिला के दोनों हाथ साड़ी से बंधे थे। पति ने हत्या की आशंका जताई है। बुधवार को बाजार से लौटते समय वह लापता हो गई थी।
विज्ञापन

हरैया क्षेत्र के बनकटी निवासी दर्शन प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा जयपत्तर मुंबई में मजदूरी करता है। उनकी बहू कमला बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव के पास कैसरगंज बाजार में बच्चों के लिए कपड़े लेने गई थी। रात करीब 8:30 बजे तक घर न आने पर प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप यादव व अन्य के साथ आसपास तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घर से थोड़ी दूर रास्ते के बगल मक्के के खेत में बहू का मोबाइल व 10 रुपये का सिक्का मिला। रात में ही वन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार को पूरे दिन ग्रामीणों ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
एसडीओ मनोज कुमार व रेंजर बरहवा बृजेश सिंह परमार ने बताया कि आसपास जंगली जानवर के कोई पगचिह्न नहीं मिले हैं। न ही खून के निशान पाए गए हैं। पत्नी के गायब होने की सूचना मिलने पर जयपत्तर भी शुक्रवार की भोर में घर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को गांव के किनारे गन्ने के खेत से दुर्गंध आई, वहां पहुंचे तो कमला का शव पड़ा दिखा। उनके दोनों हाथ साड़ी से बंधे हुए थे।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय, सीओ सिटी ज्योतिश्री व थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि सभी पहलुओं की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें