फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किशोरी से छेड़खानी करने वाले को दो साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दीप नारायन तिवारी ने किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए दो वर्ष कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी को पांच हजार रुपये अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उतरौला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 14 जून 2019 को एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी राजकुमार ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट ने सात गवाहों को पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने राजकुमार को किशोरी के साथ छेड़खानी करने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें