फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर रानी तालाब में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नगर के हनुमानगढ़ी, रानी तालाब मंदिर, झारखंडी मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर के साथ तुलसीपुर की हनुमानगढ़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर और उतरौला स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर बजरंगबली से जीवन के संकटों से मुक्ति एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आराधना करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी मान्यता के चलते नगर के साथ पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा, महराजगंज तराई, पिपरहवा चौराहा, जरवा, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, शिवपुरा, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, महदेइया बाजार, सादुल्लाहनगर, गैडास बुजुर्ग एवं रेहरा बाजार के हनुमान मंदिरों में भी बड़ा मंगल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

जगह-जगह हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

पहले बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके सिंह की तरफ से अचलापुर में भंडारे का आयोजन किया गया। आस-पास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा चौक बाजार व चौक उत्तर लाइन, तुलसीपुर के हनुमान गढ़ी चौराहा एवं उतरौला के गांधीनगर आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर हलवा, पूड़ी व छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

फोटो-20-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर रानी तालाब में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद

फोटो-20-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर रानी तालाब में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें