फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीखने के स्तर में सुधार के लिए बनेगी समयबद्ध कार्ययोजना

Tue, 04 Aug 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम व अन्य।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विद्यालय में बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर (लर्निंग आउटकम) में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसका नियमित अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे।

डीएम ने विज्ञान, गणित, भाषा, खेलकूद, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला, संगीत, वाद-विवाद, क्विज, नवाचार और आईसीटी आधारित शिक्षण गतिविधियों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने और उनकी बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणाम, छात्र नामांकन, उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने भी विद्यालय के विकास से संबंधित सुझाव दिए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विजय शंकर, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह सहित प्रबंधन समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें