फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए चार दिन चलेगा विशेष अभियान

Wed, 18 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चारों दिनों में जिले के सभी 1752 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप केला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को किया गया है।

उन्होंने बताया कि सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटाने तथा अशुद्ध प्रविष्टियों में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा और अन्य पात्र व्यक्ति नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम-पते में सुधार और स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


मतदाता संबंधित बूथ पर बीएलओ या पदाभिहित अधिकारी से निशुल्क फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा voters.eci.gov.in वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें