फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रीदत्तगंज के दुर्गा मंदिर तक बनेगी पक्की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के बायभीट गांव स्थित श्री दुर्गा मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जल्द ही कच्ची सड़क की दुश्वारियों से निजात मिलेगी। शासन ने यहां पक्की सड़क के निर्माण के लिए 76 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


बायभीट स्थित श्री दुर्गा मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। विशेषकर नवरात्र और अन्य पर्व-त्योहारों में यहां भारी भीड़ जुटती है। लेकिन मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अब तक पूरी तरह कच्चा था, जिससे बरसात में कीचड़ और फिसलन के चलते लोगों को खासी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की तरफ से सड़क पक्की किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
सदर विधायक पल्टूराम ने मंदिर के मार्ग को पक्का कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। विधायक ने बताया कि 76 लाख रुपये से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बजट जारी हो गया है, जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण राजू, संतोष, राजेंद्र और राहुल ने कहा कि सड़क के बनने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक व शासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें