फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश, पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 31 Oct 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में शपथ लेते अ​धिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण, दौड़ प्रतियोगिता और विचार गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक आयोजित एकता दौड़ में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला, शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एएसपी विशाल पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, रिजर्व पुलिस लाइन से फुलवरिया बाईपास होते हुए भगौतीगंज चीनी मिल तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सीओ उतरौला/लाइन डॉ. जितेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, यातायात प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आईक्यूएसी के अंतरिम निदेशक प्रो. बीपी सिंह ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उधर, उतरौला अधिवक्ता संघ भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रभात दुबे और विशिष्ट अतिथि अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सिद्धांत सोलंकी ने सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने की, जबकि महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी में सुशील श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव, मो. मुस्लिम खान, शमशाद चौधरी, रमेश गुप्त, परशुराम यादव, बेनी माधव तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, रश्मि सिंह, ध्रुव प्रकाश, सुरेंद्र कृष्ण, अमित श्रीवास्तव और रामचंदर गुप्त समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें