फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महाआरती, मटकी फोड़ और विसर्जन यात्राओं में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 10 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कहीं महाआरती और हवन-पूर्णाहुति हुई तो कहीं रोमांचक मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, पिपरहवा चौराहे से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकाली गई। जिला मुख्यालय पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली और राप्ती नदी में विसर्जन किया।
विज्ञापन


जरवा क्षेत्र के ग्राम पिपरा दुर्गानगर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में आयोजित छह दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूर्णाहुति, महाआरती और प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रिद्धि और सिद्धि ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पंडित मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में हवन संपन्न हुआ, जबकि रामू मिश्रा कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बनाए रखा। महाप्रसाद वितरण के बाद निकली शोभायात्रा लेबुडवा नाले तक पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के नयानगर बिशनपुर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। स्थानीय टीम के असफल रहने के बाद भरतपुर की टीम ने शानदार मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी। इसके बाद पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। विजेता खिलाड़ियों का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। पिपरहवा चौराहे से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन-अर्चन करने के बाद भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा देवीपाटन स्थित सिरिया नदी के लिए रवाना हुई, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सिद्धनाथ दुबे, सुरंजन राय, मनीष, लवकुश और राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी स्थानों पर देर रात तक भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों पर झूमे श्रद्धालु

तुलसीपुर। नई बाजार थाना मोड़ पर जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के मार्गदर्शन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में श्री बालाजी झांकी ग्रुप और विक्की फ्लावर एंड इवेंट्स के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, महाकाल तांडव और बाहुबली हनुमान की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे पंडाल में जय श्रीकृष्ण और जय श्रीराधे के जयघोष गूंजते रहे। हजारों श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर व्यवस्थापक अमित कसौधन, अरुण देव आर्य, दिलीप गुप्ता, प्रवीण सिंह विक्की, चेयरमैन प्रतिनिधि अदनान फिरोज, विष्णुदेव गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। - संवाद

फोटो-17-बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी ।-संवाद

फोटो-17-बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी ।-संवाद

फोटो-17-बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें