फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: काउंसिलिंग से पहले जारी हो विद्यालयों की सूची

Sat, 28 Nov 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति और विद्यालय आवंटन प्रक्रिया को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांगपत्र सौंपकर काउंसिलिंग से पहले पदोन्नति के लिए उपलब्ध सभी रिक्त पदों और विद्यालयों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय आवंटन में जनपद की अंतिम वरिष्ठता सूची को आधार बनाने और शिक्षकों से उनकी पसंद के विद्यालयों का विकल्प लेने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और जिला महामंत्री तुलाराम गिरी ने कहाकि पदोन्नति की प्रक्रिया शासनादेशों के अनुरूप क्रमबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए। पहले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पदों को प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति से भरा जाए।

इसके बाद पदोन्नति से प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त होने वाले प्रधानाध्यापक पदों को भरा जाए और अंत में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जाए। जिला महामंत्री ने बताया कि काउंसिलिंग से पहले विद्यालयवार रिक्त पदों का स्पष्ट विवरण जारी किया जाए।
विज्ञापन


विद्यालयों का आवंटन अंतिम वरिष्ठता सूची के क्रम में हो। प्रत्येक शिक्षक से उपलब्ध विद्यालयों के विकल्प लिए जाएं और विकल्प मिलने के बाद संबंधित विद्यालय का नाम रिक्त सूची से हटा दिया जाए, ताकि एक ही विद्यालय के आवंटन में दोहराव की स्थिति न बने। संगठन ने महिला और दिव्यांग शिक्षकों को शासनादेशों के तहत अनुमन्य वेटेज और अधिमान्यता का लाभ देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें