फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में गए क्षेत्र पंचायत सदस्य पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-नंदराम पाल, घायल - फोटो : टूंडला एटारोड से गुजरते महंत सुदेश तहलका संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। बनकटवा रेंज क्षेत्र में सोमवार शाम गन्ने की फसल देखने गए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना ग्राम पंचायत बिशुनपुर बधाई पुरवा के मजरे कोल्हुई की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदराम पाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह गांव के उत्तर दिशा में स्थित अपने गन्ने के खेत को देखने गए थे। खेत के भीतर पहुंचते ही गन्ने के बीच छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गए, लेकिन उन्होंने शोर मचाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक संघर्ष करने के बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर वह खेत से बाहर निकलने में सफल हुए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में घर लाया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोग शाम ढलते ही खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमलावर जानवर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास जांच कराई जा रही है। पगचिह्न और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को समूह में खेतों पर जाने और रात में अकेले न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें