बलरामपुर के मनुवागढ़ में निकला अजगर ।-स्रोत : ग्रामीण
सादुल्लाहनगर। ग्राम पंचायत मनुवागढ़ में शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिम बाग में विशाल अजगर दिखने से अफरातफरी मच गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने अजगर को देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया।
अकरम खान, अब्दुल रहमान, कपूर प्रधान, बुधराम, तुलाराम व शकील प्रधान ने बताया कि अजगर काफी बड़ा था और धीरे-धीरे बाग की ओर बढ़ रहा था। कुछ देर बाद अजगर झाड़ियों में ओझल हो गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। रेंजर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अजगर को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। (संवाद)