फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10 को जगन्नाथ पुरी रवाना होगा 108 श्रद्धालुओं का जत्था

Tue, 06 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। धर्म और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से चारों धामों में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में इस महायज्ञ की शुरुआत श्रीजगन्नाथ पुरी धाम से की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए नगर से 108 श्रद्धालुओं का जत्था 10 जनवरी को श्रीजगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

कथा के आयोजक ऋषिदेव महाराज ने बताया कि देश में स्थित चारों धामों में श्रीमद्भागवत कथा करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में पहली भागवत कथा 12 जनवरी से 18 जनवरी तक श्रीजगन्नाथ पुरी में होगी। इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ 10 जनवरी को तुलसीपुर से होगा।
कथा में तुलसीपुर से अजय गुप्ता, अशोक लाठ, अशोक वर्धन गोयल, मलयज ओझा सहित गोरखपुर, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ एवं कोलकाता के श्रद्धालु भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान का मुख्य उद्देश्य लोगों को धर्म से जोड़ना, आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा धर्म के गूढ़ रहस्यों को सरल एवं विस्तारपूर्वक जनमानस तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें