फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 124 हेक्टेयर फलों की खेती पर मिलेगा 50 लाख का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक एवं व्यावसायिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत जिले को 50.02 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से 124 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी का विस्तार किया जाएगा। योजना के लागू होने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन


योजना में सबसे अधिक जोर केला उत्पादन पर दिया गया है। जिले में 40 हेक्टेयर में केले की खेती कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को 16.80 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। पपीता की खेती के लिए 4 हेक्टेयर में 0.72 लाख रुपये, ड्रैगन फ्रूट के लिए 3 हेक्टेयर में 4.86 लाख रुपये, बेल की खेती के लिए 5 हेक्टेयर में 0.90 लाख रुपये, स्ट्रॉबेरी के लिए 2 हेक्टेयर में 1.60 लाख रुपये, आम के लिए 2 हेक्टेयर में 0.96 लाख रुपये और करौंदा की खेती के लिए 1 हेक्टेयर में 0.18 लाख रुपये का अनुदान किसानों को प्रदान किया जाएगा। बागवानी के साथ सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संकर शाकभाजी उत्पादन का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके तहत 100 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती कराई जाएगी और किसानों को 24 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित
योजना का उद्देश्य किसानों को नकदी फसलों की ओर प्रोत्साहित करना है। आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का उपयोग कर किसान कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और जिले में बागवानी एवं सब्जी उत्पादन का नया अध्याय शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संतोष दुबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें