फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निरीक्षण भवन में बनेगा चार कमरों का गेस्ट हाउस

Sun, 05 Apr 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। निरीक्षण भवन में अतिथियों के ठहरने के लिए चार कमरों के नए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ आठ लाख रुपये का बजट शासन स्तर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर में देवीपाटन मंदिर होने के कारण अक्सर वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम लगा रहता है। जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के आने पर उनके ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन को ही करनी पड़ती है। सीमित जगह होने के कारण अक्सर वीआईपी लोगों को निरीक्षण भवन से इतर ठहराना पड़ता है। ऐसे में कभी-कभार व्यवस्था करने में मशक्कत करनी पड़ती है। तुलसीपुर स्थित निरीक्षण भवन में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा था। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद दो करोड़ आठ लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि गेस्ट हाउस निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें