फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला के गर्भाशय से निकाला पांच किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
-ट्यूमर दिखाते डॉ. बृजेश यादव, सर्जन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में सर्जन ने एक महिला का सफल ऑपरेशन कर गर्भाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला है। अब महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। जिला अस्पताल में पहली बार ऐसी सर्जरी की गई है। वहीं, महज एक रुपये के पर्चे पर सफल ऑपरेशन से मरीज के परिजन भी खुश हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बेलहा निवासी दयाशंकर दूबे ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम दूबे (42) काफी दिनों से बीमार थीं। नीलम के पेट और पेड़ू में भी काफी दर्द होता था। उन्हें करीब छह महीने से बीच-बीच में रक्तश्राव और मवाद भी आ रहा था। पति दयाशंकर ने बताया कि नीलम को कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं हुआ।
कुछ दिन पहले जिला मेमोरियल अस्पताल के सर्जन डॉ. बृजेश यादव से परामर्श लिया। उन्होंने जांचें कराईं तो गर्भाशय में ट्यूमर की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 28 नवंबर की सुबह सर्जन ने नीलम का ऑपरेशन करके गर्भाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला के सफल ऑपरेशन से परिजन खुश हैं। पति दयाशंकर का कहना है कि निजी अस्पताल में इसके लिए लाखों रुपये खर्च होते।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में नीलम के गर्भाशय में गांठ महसूस हो रही थी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में ट्यूमर की बात सामने आई। शुक्रवार को निश्चेतक डॉ. प्रमोद विजय, ओटी टेक्निशियन अखिलेश रावत, महताब खान, इंद्रजीत व संतलाल के साथ नीलम का ऑपरेशन करके ट्यूमर निकाल दिया है। अब वह स्वस्थ है। वार्ड में भर्ती कर सेहत की निगरानी की जा रही है। जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ. शारदा रंजन ने सर्जन व ओटी स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें