फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शराबी ने पैसे के लालच में की थी वृद्ध महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया के मटियरिया गांव में गौरिया पहाड़ी नाला के पास गन्ने के खेत में लकड़ी बीनने गई वृद्ध महिला की शराबी युवक ने हत्या की थी। 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पैसे की लालच में हत्या करने की बात कुबूली है।
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार ने बताया कि ललिया थाना क्षेत्र के मटियरिया निवासी तिर्रे ने दो जनवरी को तहरीर दी थी। कहा था कि उनकी मां लीलावती (63) बुधवार की शाम चार बजे गौरिया पहाड़ी नाला के पास जलौनी की लकड़ी एकत्र करने गई थीं। देर रात तक वापस न लौटने पर उसने मां की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उनका शव पहाड़ी नाले के पास गन्ने के खेत में पाया गया। उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। मां के बटुए में रखे 1500 रुपये और दोनों कान के चांदी के टॉप्स गायब थे।
ललिया थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने दो जनवरी की शाम को गांव के बाहर श्रावस्ती रोड पर रामफेरन दास आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय के पास मटियरिया निवासी विनोद चौहान (25) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें