फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 200 की जुटती भीड़, 35 लोगों के ही बन पाते आधार

Thu, 08 Aug 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आधार कार्ड संशोधन व बनवाने वाले लोगों की दिक्कत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक सेंटर पर एक दिन में औसतन 30 से 35 लोगों का आधार संशोधन व नया कार्ड बन पाता है। ऐसे में सुबह केंद्र पर जुटने वाली 200 से अधिक की भीड़ में अधिकांश लोग वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने या फिर संशोधन के लिए रोजाना केंद्रों पर सैकड़ों लोग सुबह से ही टोकन लेने के लिए जुट जाते हैं। डाकघर व बैंककर्मी 30 से 35 लोगों को टोकन वितरित करते हैं। ताकि एक दिन में इन लोगों का आधार से संबंधित काम हो जाए। नगर के सिविल लाइन के मोहम्मद रजा, फारूख व ममता आदि ने बताया कि वह लोग पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में दो दिन टोकन के लिए लाइन लगाए, लेकिन टोकन नहीं मिल पाया। इसके बाद डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन कराया। संतोष, सरोज व पप्पू ने बताया कि वह लोग भी टोकन के लिए इंडियन इलाहाबाद बैंक में तीन दिन दौड़े हैं।
एक दिन में 30 से 35 लोगों का ही आधार संशोधन व नया कार्ड बनाने का काम हो पाता है। यदि नेटवर्क तेज है तो अधिकतम 40 लोगों का काम हो जाता है। इसी के आधार पर सुबह टोकन दिया जाता है। राजकुमार मिश्र, प्रधान डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें