फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैसड़ी में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 01 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी क्षेत्र के मधपुर पकड़ी गांव में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसकी कोरोना जांच गोंडा के निजी अस्पताल में हुई थी। जांच रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर मरीज को क्वारंटीन कर दिया है। रविवार को स्वास्थ्य टीम संक्रमित व्यक्ति के परिजन व उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच करेगी। इस साल जिले में कोविड का यह पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन



मधपुर पकड़ी गांव का एक व्यक्ति गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए गोंडा के निजी अस्पताल में गया था। ऑपरेशन से पूर्व कोविड जांच होने पर शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम टीम को गांव भेजकर मरीज को क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके साथ रहने वाले परिजनों को सचेत किया गया है।




सभी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित
कोविड के नोडल डॉ. एके सिंघल बताते हैं कि कोरोना से बचाव केे लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इन मरीजों के लिए संयुक्त अस्पताल की बर्न यूनिट को डेडीकेटेड अस्पताल बनाया गया है। सभी सीएचसी पर 10-10 बेड आरक्षित हैं। जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पताल में कोविड जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन





कोविड से सतर्क रहने की अपील
कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच दो अप्रैल को कराई जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्क रहकर लोग इससे बच सकते हैं। शनिवार को 507 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 290 एंटीजन व 217 आरटीपीसीआर टेस्ट शामिल हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें