फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.11 करोड़ से महादेव नहर से बनेगी पक्की माइनर

विज्ञापन
बलरामपुर के महादेव के पास बनी कच्ची नहर ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। शासन ने महादेव नहर के किमी 4.400 से 4.860 तक माइनर निर्माण तथा निर्मित ड्रेनेज साइफन पर सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए बजट जारी किया है। इस परियोजना पर कुल 2.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माइनर के निर्माण से जहां जल निकासी की समस्या दूर होगी, वहीं सिंचाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

परियोजना के अंतर्गत माइनर के निर्माण के साथ-साथ पक्के कार्यों और सुरक्षा लाइनिंग की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के समय अक्सर ड्रेनेज साइफन पर दबाव बढ़ने से किसानों को परेशानी होती थी। अब इस माइनर और नहर की सुरक्षा के पक्के कार्यों के निर्माण से न सिर्फ पानी की निकासी सुचारु होगी बल्कि, खेतों तक सिंचाई का पानी भी नियमित रूप से पहुंचेगा। इससे हजारों किसानों की फसल पैदावार बेहतर होगी।
स्थानीय किसानों ने इस परियोजना पर संतोष व्यक्त किया है। तुलसीपुर के किसान रामसूरत ने कहा यह नहर हमारे खेतों की जान है। बरसों से इसकी मांग कर रहे थे। अब सरकार ने स्वीकृति दी है तो हमारी धान और गेहूं की फसलें समय पर पानी पा सकेंगी। वहीं, किसान राजेश वर्मा ने कहा अगर काम गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा हुआ तो फसलों की पैदावार बढ़ेगी और आमदनी दोगुनी करने का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

समय से काम पूरा कराने की तैयारी
महादेव नहर पर प्रस्तावित कार्य किसानों की जीवनरेखा साबित होगा। हमारी प्राथमिकता है कि यह कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो, ताकि किसानों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


- अनिल कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता राप्ती नदी निर्माण मंडल एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें