फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब बाघ पकड़ने के लिए ईदगाह के पास लगाया जाएगा पिंजरा

Sun, 20 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों को जागरूक कर रही टीम
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के हलौरा, संग्रामपुर, चैनपुर, निश्चलडीह, सेमरी, प्रेमपुर, पुरैना, बघेलखंड और नारायणपुर चौराहा समेत आसपास के गांवों में छह दिन बाद भी बाघ की दहशत बनी हुई है। बीते सोमवार को पिंजरा लगाए जाने के बाद बाघ उसके पास तक पहुंचा, लेकिन कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने पिंजरा सागौन के बाग से हटाकर गांव के ईदगाह के पास लगाने की मांग की है। वन विभाग ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने पर पिंजरा ईदगाह के पास स्थानांतरित करने की बात कही है।
ग्रामीण अब्दुल अहद, मोहम्मद रफीक, हमीद, नसीम, रामसिंह, महेश व राकेश ने बताया कि क्षेत्र में दो बाघ होने की आशंका है, जिनकी उम्र करीब पांच से सात वर्ष हो सकती है। बाघ आसपास के गांवों में मवेशियों को लगातार निशाना बना रहा है। जहां पर पिंजरा लगाया गया है वहां पर बाघ न आकर ईदगाह के पास दिखाई पड़ा है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए वहां पर पिंजरा लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बाघ के अब तक नहीं पकड़े जाने की सूचना प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। अनुमति मिलने के बाद पिंजरे को सागौन के बाग से हटाकर ईदगाह के पास स्थानांतरित किया जाएगा।
वन विभाग की टीम गांवों में पंपलेट बांटने के साथ चौपाल और लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, अंजनी शरण शुक्ला और वाचर इरफान, जाहिद समेत वनकर्मी रविवार को नारायणपुर चौराहा व बघेलखंड चौराहा पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। टीम ने वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें