फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नींव के गड्ढे में घुसी कार, बचा परिवार

Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
गड्ढे में एक कार जा घुसी
विज्ञापन
बलरामपुर। वीर विनय चौराहे के पास रविवार शाम ओवरब्रिज के पिलर के लिए खोदे गए नींव के गड्ढे में एक कार जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र निवासी मोतीलाल जायसवाल, उनकी पत्नी और दो बेटियां बच गईं। सभी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मोतीलाल जायसवाल परिवार के साथ इकौना से बलरामपुर सामान लेने आए थे। शाम को वीर विनय चौराहे के पास से गुजरते समय उनकी कार अचानक आरओबी के निर्माणाधीन हिस्से में खोदे गए गड्ढे में चली गई। कार के गड्ढे में गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में किसी तरह कार को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। मौके पर तैनात कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई। व्यस्त मार्ग पर पिलर की नींव के लिए गड्ढा खोदे जाने के बावजूद वाहन चालकों को सावधान करने के लिए पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा अवरोध नहीं लगाए गए थे। लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में एक कार जा घुसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें