फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहली वित्त समिति की बैठक में 68.58 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की पहली वित्त समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 68.58 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर संचालन तक से जुड़े हर जरूरी बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुलपति ने बताया कि 59.31 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित किए गए हैं, जिसे इसी वित्तीय वर्ष में कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वेतन से जुड़ीं योजनाओं के तहत कुल 2.5 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इनमें शिक्षणेत्तर अधिकारी संवर्ग के वेतन पर 50 लाख, शिक्षणेत्तर गैर अधिकारी वर्ग पर 85 लाख, वाह्य सेवा प्रदाता कर्मियों पर 50 लाख और शिक्षक वर्ग के वेतन पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन के लिए 1.99 करोड़ रुपये, गोपनीय मुद्रण (प्रश्न पत्र आदि) के लिए 30 लाख रुपये, अंक पत्र, उपाधि मुद्रण और वेबसाइट संचालन के लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
वहीं, विश्वविद्यालय के विकास और पूंजीगत कार्यों के लिए 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव व विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्याम लाल जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्रा, अपर निदेशक कोषागार व पेंशन योगेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव परमानंद सिंह और कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश सिंह शामिल हुए। डॉ. मिश्रा व श्री सिंह ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें