फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर घर जल योजना का 95 फीसदी कार्य पूरा

Wed, 03 Jun 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में बनी पानी की टंकी ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में हर घर जल योजना के तहत जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 32 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना के अंतिम चरण के कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन



जल निगम के जूनियर इंजीनियर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे नगर में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 64 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे सभी क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 1000 किलोलीटर और 700 किलोलीटर क्षमता के दो नए ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। वहीं, पुराने और जर्जर हो चुके 500 किलोलीटर क्षमता के दो तथा 700 किलोलीटर क्षमता के एक जलाशय की मरम्मत भी कराई गई है। इसके अलावा छह पुराने नलकूपों का रीबोर कराया गया है और पांच नए नलकूप स्थापित किए गए हैं। योजना के तहत 6000 घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 4500 घरों को कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। शेष 1500 कनेक्शन भी शीघ्र ही पूर्ण किए जाएंगे।

सड़कों की मरम्मत भी जल्द पूरी होगी
जेई ने बताया कि उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का कार्य जारी रहने के कारण कुछ स्थानों पर सड़कें अभी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष कार्य पूरा होते ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी और नगरवासियों को बेहतर एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें