फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन


बलरामपुर। शांतिपूर्ण व सकुशल लोक सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने धर पकड़ तेज कर दी है। देहात थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ा है। मौके से पांच तमंचा, दो अर्द्घनिर्मित तमंचा तथा उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी अरविन्द मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना देहात मुखबिर की सूचना पर बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास राप्ती नदी के किनारे एक व्यक्ति को तमंचा बनाते समय रंगे हाथों सोमवार की रात पकड़ा है।
विज्ञापन


मौके से पांच तमंचा, दो अर्द्घ निर्मित तमंचा तथा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से आरोपी सतीराम निवासी ग्राम गोदहना थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार किया गया है।

यह व्यक्ति वर्ष 1998 में गौरा थाना अंतर्गत ही तमंचा बनाते वक्त पकड़ा गया था। वर्तमान समय में यह तुलसीपुर नगर में दिन में लोहार का काम करता है। रात में यह बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास तमंचा बनाकर बेचने में लिप्त था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक तमंचा करीब तीन हजार रुपये में बिक जाता है। सतीराम के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद तमंचा व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें