फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल व ब्राडबैंड सेवाएं जिले में 14 घंटे रहीं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क गायब होने से 10 लाख लोग हुए परेशान
विज्ञापन


बलरामपुर। बीएसएनएल व ब्राडबैंड की सेवाएं शनिवार को बाधित रहने से जिले के 10 लाख लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जिले में 14 घंटे से अधिक समय तक नेटवर्क ठप रहा।

केबिल कटने से आएदिन जिले में नेटवर्क लंबे समय तक गायब रहने की समस्याएं बनीं रहती हैं। जिले के लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसएनएल के अफसरों व कर्मियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल व ब्राडबैंड सेवाओं के ग्राहक मनीष कुमार, मनोज, रोहित, दीपक, महेश कुमार, कलीम, विनोद तिवारी व राहुल आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कई बार नेटवर्क की समस्या होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में ब्राडबैंड सेवाओं के ध्वस्त होने से कार्य का नुकसान हो रहा है। बैकों में भी ग्राहकों को लेनदेन करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने डीएम से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। उधर बीएसएनएल के अफसरों का कहना है कि केबिल कट जाने से नेटवर्क बाधित हो रहा है। केबिल दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है।

दिसंबर में कई बार बीएसएनएल व ब्राडबैंड सेवाओं में काफी दिक्कतें आई हैं जिसके चलते सरकारी व निजी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुए हैं।

कई बार बीएसएनएल के अफसरों व कर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। बीएसएनएल के अफसरों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें