फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन पर अपलोड होंगे 11 योजनाओं के विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन पर अपलोड होंगे 11 योजनाओं के विवरण
विज्ञापन


बलरामपुर। आईसीडीएस विभाग की 11 योजनाओं का विवरण अब स्मार्ट फोन पर अपलोड रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन पर योजनाओं का विवरण अपलोड कराने का तरीका बताया गया। रजिस्टर के बजाय अब स्मार्ट फोन पर विभागीय डाटा उपलब्ध रहेगा।

यह बातें डीपीओ सत्येन्द्र सिंह ने बीते दिन सदर तहसील सभागार में देहात परियोजना के अफसरों व कर्मियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन ने विभागीय योजनाओं को रजिस्टर में दर्ज करने के बजाय स्मार्ट फोन अपलोड कराने का निर्देश दिया है जिससे शासन को हर माह विभागीय योजनाओं के संचालन की रिपोर्ट सीधे उपलब्ध कराई जा सके।

सीडीपीओ देहात राकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन देहात परियोजना के मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन की मंशा से अवगत कराया।

जीरो से छह साल तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दीपक अग्रवाल ने चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन स्मार्ट फोन पर योजनाओं के अपलोड कराने के संबंध में अफसरों व कर्मियों को ट्रेनिंग दी। इस दौरान स्वास्थ्य प्रेरक सिद्घार्थ कुमार, आकाश निगम व सीमा शुक्ला ने भी अफसरों व कर्मियों का प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें