फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ दुर्घटना में तुलसीपुर बीडीओ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तुलसीपुर बीडीओ घायल
विज्ञापन


बलरामपुर। सड़क दुर्घटना में तुलसीपुर बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बीडीओ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।

तुलसीपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह बीडीओ तुलसीपुर रामेंद्र सिंह कुशवाहा (40) निवासी कानपुर नगर अपने घर से ड्यूटी पर कार से आ रहे थे।

बीडीओ के साथ जिला औरइया निवासी डॉ. लोकेंद्र सिंह (35) भी कार में सवार थे। रास्ते में देहात थाना क्षेत्र के कल्ला भठ्ठा पर प्रात: पांच बजे निकट नेशनल हाईवे पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घटना में बीडीओ व उनके साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बीडीओ व उनके साथी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बीडीओ की तैनाती तुलसीपुर ब्लॉक में है।

प्रभारी निरीक्षक थाना देहात जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें