फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों में दो दुकानों का छह लाख का माल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आग में दो दुकानों ती छह लाख का संपत्ति राख
विज्ञापन


बलरामपुर। आग की लपटों में दो दुकानों का करीब छह लाख रुपये का सामान राख हो गया । आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव निवासी घनश्याम व गिरधारी ने शुक्रवार को बताया कि श्याम मनोहर के मकान में किराये पर रेडीमेड व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन


बीती रात उनकी दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोनों दुकानों में रखा करीब छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दोनों पीड़ितों ने बताया कि भोर करीब तीन बजे उनकी दुकानों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


शोर मचाते हुए दुकान का शटर खोला गया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। घटना में गिरधारी लाल व घनश्याम का तीन-तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने क्षति का आंकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। राधेश्याम वर्मा, वासुदेव आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पीड़ितों को शीघ्र नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें