फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त तीन शिक्षकों से

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त तीन शिक्षकों से होगी 89 लाख की रिकवरी
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में बेसिक शिक्षा स्कूलों के बर्खास्त तीन शिक्षकों से 89 लाख छह हजार 599 रुपये की रिकवरी कराई जाएगी। धनराशि वसूली के लिए शिक्षकों के घर नोटिस भेजी जाएगी।

बर्खास्त शिक्षकों से वेतन की धनराशि वसूल कर राजकोष में जमा कराया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी ने बेसिक शिक्षा महकमा का वेतन लेने वाले बर्खास्त शिक्षकों के धनराशि रिपोर्ट तैयार करके सौंप दी है।
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के प्राथमिक विद्यालय भुकुरुवा प्रथम में तीन अगस्त 2010 को तैनात हेडमास्टर संजय यादव को नौ मार्च 2018 को, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमईडीह प्रथम में 29 अगस्त 2016 को तैनात शिक्षिका रुबी यादव को 21 फरवरी 2018 व शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में तैनात हेडमास्टर बृजेश कुमार वर्मा को 26 दिसंबर 2017 को बर्खास्त कर दिया गया था।

वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल को तीनों बर्खास्त शिक्षकों से वेतन की रिकवरी के लिए रिपोर्ट तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वित्त एवं लेखाधिकारी ने तैनाती की तिथि से बर्खास्त शिक्षक संजय यादव पर 26 लाख 86 हजार 588 रुपये, रुबी यादव पर पांच लाख 80 हजार 582 रुपये तथा बृजेश कुमार वर्मा पर 56 लाख 39 हजार 429 रुपये वेतन लेने चलते रिकवरी करने की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


बर्खास्त शिक्षकों से राजकीय धन की रिकवरी कराने के लिए डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर नोटिस भेजी जा रही है।

उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उपरौहुला में तैनात शिक्षिका सुधा यादव को कार्यभार ग्रहण न करने तथा सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मझारी में तैनात शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। सुधा यादव व शिखा श्रीवास्तव को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें