फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की तैनाती को लेकर सड़क पर उतरे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
जज की तैनाती को लेकर सड़क पर उतरे वकील
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार उतरौला को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन के तैनाती की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे वकील बुधवार को सड़क पर उतरे। वकीलों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने अपनी मांगों के समर्थन में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा।
उतरौला में 22 मार्च से रिक्त चल रहे सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनाती की मांग को लेकर वकील 20 जून से ही क्रमिक अनशन पर हैं। क्रमिक अनशन के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से वकीलों ने मंगलवार को बैठक कर आंदोलन को और तेज करने के लिए सड़क पर उतरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि सिविल जज जूनियर डिवीजन की तैनाती के लिए अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व में हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति से मुलाकात करने के साथ-साथ कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है। एक सप्ताह तक कर्मिक अनशन के बावजूद हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हम लोग अपनी मांगों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान वकीलों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों के चक्का जाम से लगभग दो घंटे तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ इंद्रजीत सिंह व कोतवाल अभिषेक सिरोही सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में सिविल जज जूनियर डिवीजन की तैनती, जेएम कोर्ट की स्थापना, तहसीलदार न्यायिक की नियुक्ति, रजिस्ट्री ऑफिस के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाने तथा तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की गई है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के मंत्री वीरेंद्र सिन्हा, अनीसुल हसन रिजवी, मारकण्डेय मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, तैय्यब अली, मोहम्मद इदरीश, विजय प्रकाश, फरीद आरजू, अखिलेश सिंह, आलोक गुप्ता व अमित सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें