फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ड्यूटी के साथ 1907 कार्मिक करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Thu, 23 May 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती के किसी भी बूथ पर चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिक मतदान कर सकेंगे। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में ईडीसी वाले कार्मिकों को वोटिंग करने का मौका मिलेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के एआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) से इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) लेने वाले 1907 कार्मिकों को तैनाती वाले बूथ पर ही वोट देने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


मतदान के दिन ईडीसी दिखाने पर पीठासीन अधिकारी अपने बूथ की मतदाता सूची में सबसे नीचे नए मतदान कर्मी का नाम जोड़ेंगे जिसके आधार पर कर्मचारी वहीं मतदान कर सकेगा। यदि कार्मिक की ड्यूटी दूसरे संसदीय क्षेत्र में लगी है तो उसके पास पोस्टल बैलेट विकल्प होगा।



172 ने घर बैठे किया मतदान
श्रावस्ती संसदीय सीट से जुड़े जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 179 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने का मौका दिया गया। इनमें से 172 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि 85 वर्ष से ऊपर की आयु के बुजुर्गों व दिव्यांग वोटरों का मतदान उनके घर से ही कराया गया है।
विज्ञापन




28 सैनिकों ने किया मतदान
श्रावस्ती संसदीय सीट पर सरहद से 28 सैनिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डीएम ने बताया कि सेना की यूजर आईडी पर 362 सैनिकों के मतपत्र अपलोड किए गए थे जिनमें से 28 ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें