बलरामपुर के आईटीआई उतरौला में आयोजित मेले में मौजूद युवा ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से सोमवार को उतरौला स्थित जनक्रांति आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 87 बेरोजगार युवाओं को विभिन्न पदों के लिए नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया। ऑफर लेटर पाकर युवा गदगद हो गए।
मेले में आरके इलेक्ट्राॅनिक, आई डिजिटलप्रेन्योर, एलआईसी इंडिया व डीएसईटीएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सेल ऑफीसर, एरिया मैनेजर सहित कई पदाें के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। युवाओं की योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में 173 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों पर 87 युवाओं का चयन किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को पहले संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद युवाओं के ईमेल व मोबाइल नंबर पर रोजगार मेले की सूचना भेज दी जाती है।