बलरामपुर। जिले में गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जगदीशपुर पचपेड़वा में चार, महराजगंज तराई तुलसीपर में दो तथा बहादुरगंज बलरामपुर, चीनी मिल तुलसीपुर, बलरामपुर ग्रामीण, मुड़िला तुलसीपुर एवं पूरबटोला बलरामपुर में एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 6 लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1678 हो गई है। 1538 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 114 है।