फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले चरण में वसूला गया 8.28 करोड़ बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहले चरण के एकमुश्त समाधान योजना में 8.28 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल वसूला गया है। जिले के 14,325 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया है। छुट्टियों के दिनों में भी सभी कैश काउंटर संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

घरेलू, काॅमर्शियल व अन्य बिजली उपभोक्ताओं के लिए शासन स्तर से एकमुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से लागू की गई थी। 31 दिसंबर को योजना का पहला चरण पूरा हो गया। ऐसे में अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के लिए अवकाश के दिन भी कैश काउंटर संचालित करने का निर्णय लिया गया था। बलरामपुर व तुलसीपुर डिवीजन में दो लाख 38 हजार सात बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाया जाना है। पहले चरण में अब तक 14,325 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर आठ करोड़ 28 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा किया है। बलरामपुर डिवीजन में 59,699 के सापेक्ष 3985 बिजली उपभोक्ताओं ने एक करोड़ 92 लाख और तुलसीपुर डिवीजन में एक लाख 78 हजार 308 के सापेक्ष 10 हजार 340 उपभोक्ताओं ने छह करोड़ 34 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा किया है।
अधीक्षण अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि एक जनवरी से दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। 15 जनवरी तक अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ता पंजीकरण कराकर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें