फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गौशाला निर्माण पर खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पशु/गो संरक्षण केंद्रों व कान्हा गौशाला के निर्माण पर आठ करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपये चालू वित्तीय वर्ष में खर्च किए जाएंगे। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 113 गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। मनरेगा, पशुपालन व तीन नगर निकायों की तरफ से गोशालाओं का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन



जिले में बड़े पैमाने पर गोशाला का निर्माण होने से छुट्टा जानवरों को रहने व खाने की भरपूर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पशु/गो संरक्षण केंद्रों तथा कान्हा गोशाला का निर्माण होने से छुट्टा जानवरों को भटकने से निजात मिल जाएगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।


101 न्याय पंचायतों में होगा निर्माण
डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में शासन ने जिले के 101 न्याय पंचायतों में पशु/गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण कराने के प्रस्ताव मंजूरी प्रदान कर दी है।। सभी न्याय पंचायत में पशु/गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण पर मनरेगा से एक करोड़ 96 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी न्याय पंचायतों के चारागाह की जमीन पर पशु/गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। एक हजार वर्ग फीट वाले प्रत्येक पशु/गो संरक्षण केंद्र के निर्माण पर एक लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पशु/गो संरक्षण केंद्र पर पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था के लिए एक तालाब, चरही और चारागाह के चारों तरफ एक-एक मीटर गहराई व चौड़ाई का सुरक्षा खाई तैयार किया जाएगा। चारागाह की जमीन के चारों तरफ गेट छोड़कर पौधरोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन



पशुपालन विभाग से बन रही गोशाला
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यादवेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से एक तथा 16 लाख रुपये की लागत से आठ गोशालाके निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। तुलसीपुर तहसील के परसपुर करौंदा गांव में 54 हजार 885 वर्ग फीट में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से चार कैटिल सेतु के निर्माण कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था पैक्स पेड को दो कैटिल सेतु का निर्माण कराने के लिए 50 लाख रुपये आवंटित कर दिया गया है। दोनों कैटिल सेतु का निर्माण पूरा कराने के बाद संस्था की तरफ से फोटोग्रॉफ के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बाद दूसरी किस्त जारी की जाएगी। हर कैटिल सेतु में भूसा गोदाम, कर्मचारियों के रहने का कमरा, दो टॉयलेट, पानी की व्यवस्था व गोशाला का कटीले तारों से बाउंड्री बनाया जाएगा। प्रत्येक कैटिल सेतु में 80 पशुओं के रहने की व्यवस्था रहेगी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत आठ गोशालाके निर्माण पर 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चार गोशाला की जमीन मिल चुकी है और चार गोशाला के जमीन की तलाश की जा रही है। आठों गोशाला के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सपेड को सौंपी गई है।


तीन नगर निकाय कराएंगे कान्हा गोशाला का निर्माण
ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सदर ब्लॉक के सेवकराम पुरवा गांव में पांच एकड़ जमीन में एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ईओ नगर पालिका उतरौला अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक करोड़ 65 लाख रुपये से गैड़ास बुजुर्ग गांव में 1.10 एकड़ जमीन में कान्हा गोशाला का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर अनिल कुमार ने बताया कि परसपुर करौंदा गांव में 1.25 एकड़ जमीन में कान्हा गोशाला के निर्माण पर एक करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।


वर्जन
तेजी के साथ गोशाला का निर्माण कराने का निर्देश
जिले में मनरेगा से 101 न्याय पंचायतों पशु/गो संरक्षण केंद्र, पशुपालन विभाग की तरफ से नौ गोशाला तथा नगर निकायों के तरफ से एक-एक गोशाला का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी विभागों के अफसरों को तेजी के साथ गोशाला के निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें