फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाते से निकले 75 हजार रुपये, बैंक में नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। इंडियन बैंक की तुलसीपुर शाखा में एक खाताधारक के खाते से बिना उसकी जानकारी के 75 हजार रुपये निकाले जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित ने बैंक प्रबंधन पर शिकायत के बावजूद मामले में गंभीरता न बरतने का आरोप लगाते हुए बैंक के उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम इमिलिया गणेशपुर निवासी अब्दुल खालिक का मामला है। पीड़ित के अनुसार उसके खाते से 22 जनवरी को 10 हजार रुपये, 28 जनवरी को 15 हजार रुपये, 7 फरवरी को 30 हजार रुपये तथा 18 फरवरी को 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। कुल मिलाकर खाते से 75 हजार रुपये पार हो गए, जबकि उसने इन तिथियों में कोई लेन-देन नहीं किया। अब्दुल खालिक ने बताया कि वह गत वर्ष 17 दिसंबर 2025 को बैंक से 25 हजार रुपये निकालने गया था। इसके बाद वह बैंक नहीं गया।

18 अप्रैल को जब वह अपना बैंक बैलेंस जानने शाखा पहुंचा तो खाते से पैसे निकले देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने 22 अप्रैल को शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और धनराशि वापस दिलाने की मांग की। इसके बावजूद शाखा प्रबंधक ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पीड़ित अब्दुल खालिक ने अब बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बैंक प्रबंधक गुंजन किशोर का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें