बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिले के 1926 घरों में 75 क्वारंटीन मॉनीटर्स टीमों ने दस्तक देकर एकांतवास में रह रहे लोगों का हालचाल लिया। होम क्वारंटीन किये गए सभी लोगों से 14 दिन तक एकांतवास में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
एसपी ने बताया कि विदेश व बाहर से आने वाले लोगों को लॉकडाउन के दौरान होम क्वारंटीन किया गया है। 14 दिन तक इन सभी को घरों में एकांतवास में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। इन सभी की निगरानी के लिए 75 क्वारंटीन मॉनीटर्स टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार को इन टीमों ने 1926 घरों में दस्तक देकर होम क्वारंटीन किये गए लोगों का हालचाल लिया। सभी टीमों में दो-दो आरक्षियों को लगाया गया है जो बाइक से होम क्वारंटीन किये गए लोगों के घर जाकर उनके एकांतवास में रहने की निगरानी कर रहे हैं। होम क्वारंटीन किये गए लोगों के बाहर निकलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।