फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रेहरा-सादुल्लानगर मार्ग चौड़ीकरण का 75 फीसदी कार्य पूरा

Thu, 09 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहराबाजार। नाबार्ड वित्तपोषित आरआईडीएफ योजना के तहत 43 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से रेहराबाजार–सादुल्लानगर मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। 15.87 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर खुदाई, गिट्टी बिछाने सहित करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह मार्ग विकासखंड का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो रेहराबाजार–उतरौला मार्ग के साथ मनकापुर, गौराचौकी मार्ग और गोंडा-बलरामपुर जनपद को जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से करीब 400 गांवों की लगभग ढाई लाख आबादी को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जूनियर इंजीनियर रवि प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

400 गांवों को मिलेगा लाभ
ग्रामीण भारत नरेश सिंह, धर्म प्रकाश चौहान, भोला वर्मा, रामनिवास राजभर, मनोज पांडेय और सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण से सराय खास, बैरिया सुर्जनपुर, विजयपुर, सोमरहा, घोघरा, नया नगर, दतलूपुर, घासी पोखरा, अचलपुर रूप, रुधौली, अधीनपुर, मुबारकपुर समेत लगभग 400 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे मनकापुर, गोंडा, उतरौला, बलरामपुर, गौराचौकी, मसकनवा तथा लखनऊ सहित अन्य स्थानों तक आवागमन आसान होगा और लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें