फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 स्कूलों के समस्त स्टाफ से जबाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने 11 स्कूलों के समस्त स्टाफ से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने गैसड़ी व पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के 11 स्कूलों का 14 मई को औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय करैली, प्राथमिक विद्यालय रतनपुर झिंगहा प्रथम व द्वितीय में छात्र संख्या कम होने के साथ-साथ हेडमास्टर व शिक्षकों के लापरवाही बरतने, प्राथमिक विद्यालय महादेवा में शिक्षक प्रदीप सिंह के दो मई से लगातार गायब रहने, एमडीएम न बनने, एमडीएम में छात्रों की संख्या अधिक दर्शाने समेत अन्य खामियां मिली।

प्राथमिक विद्यालय खखरा में छात्र संख्या कम होने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर थारु पचपेड़वा में अन्य खामियां पाए जाने, गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय जमधरा, प्राथमिक विद्यालय डालपुर बकौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय डालपुर बकौली तथा बीआरसी गैसड़ी में साफ-सफाई आदि की कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के समस्त स्टाफ से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें