फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहाईट गन्ना लदे ट्रक ने तोड़ी बिजली की केबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रक ओवरलोड ट्रक ने तोड़ा हाईटेंशन तार
विज्ञापन


बलरामपुर। ओवरलोड व ओवर लोड गन्ना लदे ट्रक अब शहरवासियों के लिए आफत बन गए हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने रोड के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत केबिल ही तोड़ दी।

केबिल टूटते ही कई घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर गया। कुछ लोगों के उपकरण भी जल गए। घटना होते ही आस पास के दुकानदारों व मोहल्लावासियों ने ट्रक रोक लिया। सड़क के बीचोबीच बिजली की केबिल लटकने से नगर कोतवाली के पास जाम लग गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन चीनी मिल के दबाव में है। ओवरलोड व ओवर लोड गन्ना लदे ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गुस्साए लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ डाला।
विज्ञापन


लोगों ने ट्रक चालक को उतारकर गाड़ी सड़क पर ही खड़ी करा दी। लोगों का कहना था कि ट्रक चालक बिजली विभाग के लाइन मैन को बुलाकर केबिल ठीक कराए तभी हम लोग ट्रक जाने देंगे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। लोग मौके पर सीओ सिटी व सदर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें